Bihar

बिहार: विमलेश यादव बोल रहे हैं, मर्डर के आरोपी ने SDO को जेल से किया फोन, गाली देकर बोला- जान मार देंगे

बिहार के गया में जेल में बंद कुख्यात अपराधारी द्वारा जिले के अनुमंडल पदाधिकारी(एसडीओ) को जान से मार देने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्याकांड में जेल में बंद कोंच उत्तरी के जिला परिषद पति ने टिकारी एसडीओ को फोन पर जान मारने की धमकी दी है। इस मामले में टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार ने मोबाईल पर धमकी देने वाला जिला परिषद पति विमलेश यादव के खिलाफ कोंच थाना में एफआईआर दर्ज के लिए आवेदन दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में सनसनी फैल गयी है।

इस मामले में पूछे जाने पर कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने घटना की पुष्टि की । उन्होंने बताया कि एसडीओ सुजीत कुमार की ओर से आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर विमलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि फोन पर जान मारने की धमकी देने,सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने,अशब्द बोलने व रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं के साथ उसपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

एसडीओ ने अपने आवेदव में बताया है कि मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दरम्यान एक नम्बर से कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर धमकी देने वाला व्यक्ति ने अपने को कोंच के जिला परिषद बताते हुए क्षेत्र में एक स्थान पर दंगा होने की बात के साथ वह अशब्द बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उसे मना करने पर वह फोन पर जान मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

एसडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि फोन आने के बाद उन्होंने मोबाइल नंबर की जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी मिली की धमकी देने वाला विमलेश यादव है जो जेल में बंद है। इसकी पत्नी शरीफा देवी कोंच उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद है। विलमेश, सिंदुआरी गांव में दो किसानों की गोली मारकर हत्या मामले में वह जेल में बंद है। उसने जेल से ही जान से मार देने की धमकी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

17 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago