Bihar

हमला तो ट्रंप पर भी हो गया; मुकेश सहनी के पिता के कत्ल पर भाजपा नेता का अजीब बयान

बिहार के दरभंगा में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई है। उनके पिता जीतन सहनी का शव गांव के घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। शव की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। मुकेश सहनी मुंबई से लौट रहे हैं और गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है और एसआईटी का गठन कर दिया गया है, जो जांच कर रही है। इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने नीतीश कुमार सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाया है। वहीं पप्पू यादव ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

इस बीच भाजपा नेता अजय आलोक ने अजीब बयान दिया है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने इस हत्याकांड पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभ्य समाज में घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप तक पर हमला हो गया। अमेरिका से बड़ा सुपरपावर तो इस दुनिया में कोई नहीं है, फिर भी ट्रंप पर हमला हो गया। हां, उन्होंने ऐक्शन लिया और हमलावर को तुरंत मार गिराया। यहां भी तत्काल ऐक्शन लिया जाएगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उनके अलावा जेडीयू नेता और केंद्रीय रामनाथ ठाकुर ने कहा कि घटनाएं तो होती रहती हैं। लेकिन उस पर कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा। नीतीश कुमार की सरकार में कोई अपराधी नहीं बचेगा।

इस हत्याकांड के चलते नीतीश कुमार सरकार पर आरोपों का दौर भी तेज हो गया है।आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हर कोई चिंतित है कि बिहार में आखिर क्या हो रहा है। शासन पूरी तरह से पंगु हो चुका है। शासक अचेत अवस्था में है। उन्हें पता तक नहीं होगा कि क्या हुआ है। जेडीयू और भाजपा के नेता भी हर दिन मारे जा रहे हैं। यह जंगलराज के हालात हैं। मुकेश सहनी के पिता की हत्या होना कोई साधारण घटना नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर कैसे इतनी बड़ी वारदात हो गई। बिहार के हालात ऐसे हैं कि कोई सुनने वाला नहीं है और शासक तो अचेत ही है। इसीलिए हम कहते हैं कि बिहार में माइंडलेस सरकार है और जंगलराज के हालात हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago