Bihar

हमारी आत्मा रो रही है, निषाद समाज के लिए काला दिन; पिता की हत्या पर मुकेश सहनी की मार्मिक प्रतिक्रिया

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संरक्षक मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। घर में घुसकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। जिस पर उनके बड़े बेटे मुकेश सहनी ने मार्मिक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने कहा कि यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा कि मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता।

हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे। आज शाम 7 बजे दरभंगा जिले के सुपौल बिरौल बाजार में दाह संस्कार कार्यक्रम होगा। आप सभी से निवेदन है कि इस समय हमारी पीड़ा में शामिल हों और अपनी उपस्थिति से हमें समर्थन प्रदान करें।

इससे पहले मुंबई से पटना पहुंचने पर मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। उन्होने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। देश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले मुकेश सहनी के छोटे भाई और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी भी दरभंगा पहुंच गए हैं। और आज ही पिता का अंतिम संस्कार किया जाएहा।

एडीजी जितेंद्र गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक 2 संदिग्धों को पकड़ा गया है। और घर के बाहर और अंदर मिले साक्ष्यों की बारीकी से जांच हो रही है। और बहुत जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

8 घंटे ago