Bihar

Good News: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में BCA, BBA, BMS की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने भेजा पत्र; यह करना होगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को व्यावसायिक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिली गई है। शिक्षा विभाग ने सभी कुलसचिवों को शनिवार को इस आशय का पत्र भेजा। अभी एक सत्र 2024-25 के लिए ही अस्थायी तौर पर मान्यता दी गई है। विभाग ने नामांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया है। अनुमति नहीं मिलने से नामांकन का मामला अटका हुआ था। राज्यभर के 50 हजार विद्यार्थी दाखिले से वंचित थे। अब सोमवार से कई विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी की ओर से जारी पत्र में बीसीए, बीबीए, बीएमएस सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम में नामांकन की अनुमति दी गई है। लेकिन, इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मंजूरी जरूरी है। ऐसा नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा गया है कि पिछले सत्र 2023-24 में जितनी सीटों पर नामांकन लिया गया था, उतनी ही सीटों पर नामांकन लेना है। उन्हीं विषयों में नामांकन लेना है, जिसकी ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को राज्यपाल सचिवालय से मान्यता प्राप्त है।

विश्वविद्यालय अपने स्तर से करेंगे जांच

पत्र में यह भी कहा गया है वैसे कॉलेज जहां पर प्रयोगशाला, शिक्षक, आधारभूत संरचना आदि मानक के अनुरूप नहीं है, वहां नामांकन कम सीटों पर लेना है या नहीं लेना है। इसकी जांच विश्वविद्यालय अपने स्तर से करेंगे। आगामी वर्ष 2025-26 में जिन अंगीभूत कॉलेजों को सीटों की संख्या बढ़ानी है, वे पहले ही अपने सक्ष्म प्राधिकार से अनुमति प्रदान कर लेंगे। ताकि सीटों का निर्धारण और कोर्स संचालन की अनुमति स्थायी रूप से सके।

शिक्षा विभाग के इस निर्णय से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर है। स्थानीय कॉलेज या यूनिवर्सिटी में वोकेशनल की पढ़ाई नहीं होने से उन्हें बाहर जाना पड़ता था। गरीब परिवार से आने वाले विद्यार्थी बाहर नहीं जा पाने की वजह से वोकेशनल की पढ़ाई से वंचित रह जाता थे। अब उन्हें भी अपने संस्थान में ही मौका मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

7 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, तेज धमाके की आवाज पर जुटे लोग

समस्तीपुर : शहर के बीचों-बीच स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की देर रात दो ट्रकों के…

8 घंटे ago

NEET छात्रा मामला में CBI की बड़ी लापरवाही! समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं किया, हॉस्टल संचालक मनीष रंजन को मिली जमानत

नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है.…

9 घंटे ago

बिहार: घूसखोर इंजीनियर को SVU ने दबोचा, 10 हजार लेते गिरफ्तार; 6 परसेंट कमीशन का खेल उजागर

बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू)…

15 घंटे ago

सम्राट के CM बनते ही जोर पकड़ रही शराबबंदी खत्म करने की मांग, एक और सत्ताधारी विधायक ने उठाई मांग

बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बन गई है जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए…

17 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न…

21 घंटे ago