Bihar

कितना है … ? थोडा बढ़ा कर दीजिए … देख लीजिए कुछ इधर -उधर से … छपरा की घूसखोर CO का वीडियो वायरल, 500 का बंडल लेते आई नजर

बिहार के बारे में आए दिन लोगों से यह सुनने को मिलता है कि यहां अधिकारियों को खुश किए बिना आपका कोई भी काम समय पर नहीं हो सकता। लिहाजा यहां के लोगों को यह मालूम है कि यदि उन्हें अपना काम जल्दी में करवाना है तो अधिकारियों की आवभगत करना ही पड़ेगा। भले ही इसके तरीके अलग -अलग पद के लिए बदल जाए । अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां एक अधिकारी के तरफ से काम के लिए रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के तरैया प्रखंड की सीओ श्रेया मिश्रा किसी से पैसे ले रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि हम नहीं करते है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा 500 रुपये के नोट का बंडल ले रही हैं। हालांकि,इस वीडियो में उन्हें पैसे देने वाले का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन, यह मालूम चल रहा है कि किसी काम को लेकर पैसों के लेनदेन से संबंधित बातें हो रही हैं।

वहीं, 500 रुपये का बंडल लेते हुए सीओ पूछती हैं कि कितना है तो देने वाले ने बताया 21 है। इसी तरह दोनों के बीच कुछ-कुछ और बातें होती हैं। उसके बाद अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने पैसे देने वाले से किसी मामले पर पूछा कि इसका क्या हुआ है? इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि 10 दिया है। 25 आपका रहेगा। इस पर श्रेया मिश्रा कहती हैं कि थोड़ा बढ़ा के दीजिए।थोड़ा सा भी कर दीजिए। इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियायत रहेगा तब न। हम लोग तो साथ ही रहेंगे। इस तरह और भी बातें होती हैं।

उधर, वायरल वीडियो को लेकर तरैया की अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कह सकती हैं। उन्होंने बताया कि पुराना वीडियो है। दो-ढाई साल पहले किसी प्रखंड का है जिसे वायरल किया गया है। प्रेशर देने के लिए वायरल किया जा रहा है। जब एडीएम अपर समाहर्ता एसएस पांडेय से बात की गई तो उन्होंने छुट्टी पर जाने की बात कह कर कुछ कहने से बचते दिखे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

3 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

4 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

14 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

19 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago