Bihar

नीतीश के सांसद संजय झा ने सदन में उठाया दरभंगा AIIMS का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कर दी ये मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आग्रह किया है कि दरभंगा एम्स निर्माण के काम में तेजी लाएं। इससे उत्तर बिहार के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए जगह तय हो गयी है। संजय झा बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं कि उत्तर बिहार में बाढ़ की जो समस्या है, उसके स्थायी समाधान के लिए टीम बनाकर वहां भेजा जा रहा है। जल्द ही उस पर काम शुरू होगा। यह बड़ा काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों में बिहार में एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए जो काम किया, उसका प्रभाव अब जमीन पर दिख रहा है। वर्ष 2006 में बिहार में पहली बार ग्राम पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उससे पहले पंचायत में दलित-अतिपिछड़ों को आरक्षण नहीं था।

2006 में एनडीए सरकार ने इन्हें आरक्षण दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2005 में रात में कैबिनेट कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। उस समय राष्ट्रपति मॉस्कों में थे। फैक्स से कागज भेजकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। आज विपक्ष के नेता संविधान की बात करते हैं। आजकल लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता जातीय गणना की बात करते हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह काम हो गया है। गरीबों की संख्या की गिनती भी हो गयी है। कर्नाटक में कांग्रेस ने गणना करायी भी तो उसकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

वाराणसी पहुंचे निशांत कुमार, योगी आदित्यनाथ के बारे में की भव‍िष्‍यवाणी; ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था पर भी बोले

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दो दिवसीय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दिखा दुर्लभ ‘जल बवंडर’, पानी की सतह से आसमान तक बनी कीप, देखें वीडियों… 

समस्तीपुर : 26 सितम्बर 2026 को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में वॉटरस्पाउट का रोमांचक दृश्य देखा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

13 घंटे ago

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

13 घंटे ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

16 घंटे ago