Bihar

चिराग पर मेहरबान हुए नीतीश, पिता रामविलास वाला ऑफिस वापस मिला, पिता ने यहीं से देखा राजनीति का लम्बा दौर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपी-आर) के प्रमुख चिराग पासवान को अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान का पटना वाला पार्टी दफ्तर वापस मिल गया है। रामविलास के निधन के बाद चिराग के चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोजपा तोड़कर इस दफ्तर पर कब्जा कर लिया था। यहां पर पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का ऑफिस चल रहा था। बिहार की नीतीश सरकार ने इसे अब चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को आवंटित कर दिया है। दो दिन पहले चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी।

बिहार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में लोजपा को दिए गए इस परिसर का आवंटन पहले ही रद्द किया जा चुका है। यह परिसर पटना एयरपोर्ट के पास शहीद पीर अली खान मार्ग पर स्थित आवास संख्या-1, व्हीलर रोड पर स्थित है। सोमवार को भवन निर्माण विभाग के उप सचिव ने चिराग पासवान की पार्टी को यह परिसर आवंटित करने के संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया। आदेश के अनुसार 4 जुलाई 2024 को लोजपा (रामविलास) की ओर से पार्टी कार्यालय के आवासीय परिसर के उपयोग के लिए अनुरोध किया गया था।

केंद्रीय पुल के इस परिसर को सशर्त अस्थायी रूप से आवंटित किया गया है। बिना अनुमति के परिसर में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, राजनीतिक पार्टियों की ओर से कार्यालय के लिए आवासीय भवन का मानक किराया से दस गुना किराया भुगतान करना होगा।

लोजपा में टूट के बाद से पारस गुट के पास था पटना ऑफिस, नीतीश सरकार ने खाली करवाया

लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के निधन के बाद 2021 में उनकी पार्टी में टूट हो गई। रामविलास के भाई पशुपति पारस ने चार अन्य सांसदों को अपने साथ लेकर चिराग पासवान को अलग-थलग कर दिया था। इसके बाद रालोजपा और लोजपा रामविलास के रूप में दो दल बने, पहले की कमान चाचा पारस और दूसरे की भतीजे चिराग ने संभाली। टूट के बाद पशुपति पारस ने लोजपा के पटना स्थित पुराने दफ्तर पर भी कब्जा जमा लिया था। वहीं, चिराग पासवान के गुट को पटना में दूसरी जगह अपना नया ऑफिस खोलना पड़ा।

पिछले महीने नीतीश सरकार ने पशुपति पारस की रालोजपा को नोटिस जारी कर पटना वाला यह दफ्तर खाली करने को कहा। भवन निर्माण विभाग ने बताया कि इस दफ्तर का नवीनीकरण साल 2019 से लंबित है। नियमों के अनुसार राजनीतिक दलों को दो साल के लिए कार्यालय चलाने के लिए भवन आवंटित किया जाता है। अगर इसे आगे बढ़ाना है तो पार्टियों को हर बार रिन्यू कराना होता है। पशुपति पारस की ओर से व्हीलर रोड वाले दफ्तर को एक बार भी रिन्यू नहीं कराया गया। इस कारण उन्हें भवन खाली करना पड़ा, जिसे अब चिराग पासवान की पार्टी को आवंटित कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago