Bihar

बिहार के शिक्षकों के तबादला पर एस. सिद्धार्थ लेंगे बड़ा फैसला, 11 जुलाई को तय होगी रुप रेखा, ये है प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार का शिक्षा विभाग शिक्षकों की तबादला नीति पर काम करना तेज कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कमिटी की गठन भी कर ली है। गठित कमिटी की पहली बैठक 11 जुलाई को होनी है। जिसके बाद कमिटी विभाग को अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी। दरअसल, इस कमिटी का गठन शिक्षकों के तबादलों और पदस्थापन जैसे मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इस कमिटी का गठन 2 जुलाई को हुआ था।

जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने कमिटी को रिपोर्ट देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। बता दें कि, शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित है। कमिटी इन मामलों के अलावा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, अवकाश तालिका के निर्माण और बिहार शिक्षा सेवा के कैडर के पुनर्गठन पर भी रिपोर्ट देगी।

कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और फिर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि, बिहार में एक लाख 87 हजार नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर चुके हैं, जिनका पदस्थापन किया जाना है।

आगामी दिनों में आयोजित होने वाली परीक्षा में और भी नियोजित शिक्षक पास होंगे, जिनकी भी पोस्टिंग की जाएगी। ऐसे में इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। उम्रदराज शिक्षक एवं महिला टीचर ने सरकार से उन्हें दूसरे जिलों में पोस्टिंग न देने का अनुरोध भी किया था। कमिटी इन सभी पहलुओं पर गौर करके अपनी रिपोर्ट देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

8 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

8 घंटे ago