Bihar

चिराग पासवान मिले सीएम नीतीश कुमार से, नौकरी और गिरते पुल के मुद्दे पर हुई चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मिलकर बिहार में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की. चिराग पासवान सरकारी नौकरी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और आगामी नियुक्ति को लेकर किन किन विभागों में काम चल रहा है इसकी जानकारी ली. नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद चिराग की सीएम नीतीश कुमार से यह पहली मुलाकात है.

पुल गिरने के मुद्दे पर भी हुई बात

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम से मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसको लेकर भी सीएम के सामने उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की. बिहार में बीते 20 दिनों के भीतर बारिश की वजह से विभिन्न जिलों में 13 पुल ध्वस्त हो चुके हैं. यह मुद्दा बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्ष नीतीश और मोदी सरकार पर हमलावर है. वहीं, अब एनडीए के सहयोगी दल भी सीएम नीतीश पर कार्रवाई का दबाव बनाने लगे हैं. हालांकि, पिछले दिनों जल संसाधन और ग्रामीण कार्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुल गिरने के दोषी 17 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया था.

नीतीश कुमार ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा 2014 में बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली बनाई थी. इसमें दफादार अथवा चौकीदारों के आश्रितों की बहाली का प्रावधान किया गया था. इस नियमावली के तहत साल 2023 तक आश्रितों की बहाली होती रही है.

पहले से रिटार्यड और रिटायर होनेवाले चौकीदारों के आश्रितों की बहाली एवं स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों की नियुक्ति पत्र अभी तक जारी नहीं किए गए, जबकि एक-दो जिलों में सरकार ने नई बहाली की प्रकिया शुरू कर दी है, जो चिंताजनक विषय है. चिराग ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि उनकी पार्टी लोजपा रामविलास की मांग है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह फिर से बहाल कर दिया जाए. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

9 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

19 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

20 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

20 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

21 घंटे ago