Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 48 एजेंडों पर लगी मुहर, महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ा

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें महंगाई भत्ता से लेकर सिवरेज में काम करने वालों के लिए खुशखबरी है.

महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ा :

नीतीश कैबिनेट बैठक में कुल 1032 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसमें छठे केन्द्रीय वेतनमान महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ा है. 230 की जगह 239 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है. फैसला लिया गया है कि बिहार परिवाहन विभाग 400 नयी बसों को खरीदेगा. जो राज्य के विभिन्न जिलों में दौड़ेगी.

मैनहोल में काम करने वालों के बारे में सोची सरकार :

इसके साथ ही सिवरेज में काम करने वालों के लिए भी नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अगर काम करने के दौरान मौत होती है तो 30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. यही नहीं विकलांग होने पर भी सरकार ने मुआवजे देने का फैसला किया है.

मेट्रो परियोजना के लिए 702 करोड़ की स्वीकृत :

बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो परियोजना के लिए 702 करोड़ रुपए की स्वीकृति. उद्योग बढ़ावा के लिए 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा.

ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाने पर मुहर :

अरवल, जमुई, कैमूर, सारण, शिवहर, शेखपुरा और बांका में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. शहरो में ई रिक्शा पड़ाव बनेगा. पटना समेत अन्य जिला मुख्यालय में ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाने पर मुहर लगा दी गई है.

मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद :

पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. इस बैठक में सीएम नीतीश के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ विभागीय मंत्री और अधिकारी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago