Bihar

बिहार: छह दिनों में बीएसएनएल के 30 हजार से अधिक ग्राहक बढ़े, निजी कंपनियों से काफी सस्ता है प्लान

दूरसंचार मार्केट में जहां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडा आइडिया जैसी प्रमुख प्राइवेट कंपनियां 5जी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, वहीं बीएसएनएल अपनी 4जी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है. जबसे प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों ने अपना टैरिफ बढ़ाया है, तब से लोग बीएसएनएल का नया सिम ले रहे हैं. छह दिनों में बीएसएनएल 30 हजार से अधिक नये सिम बेच चुकी है. चार जुलाई को बीएसएनएल के बिहार सर्किल में 2500 नये सिम बेचे गये थे. इसके बाद हर दिन लगभग 5500 नये सिम बेच रही है. इसके अलावा 500 से अधिक ग्राहक अन्य कंपनियों को छोड़ कर बीएसएनएल से जुड़े हैं.

निजी कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल का टैरिफ 45% कम

बीएसएनएल बिहार सर्किल के सीजीएम शंकर प्रसाद ने बताया कि अन्य कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल का टैरिफ 45% कम है. कंपनी लगातार नेटवर्क व तकनीकी विस्तार कर रही है. हपले बीएसएनएल के 1200 से अधिक सिम बिक रहे थे, लेकिन अब हर दिन पांच हजार से अधिक सिम लोग खरीद रहे हैं. वहीं, सिम पोर्ट कराने वालों की संख्या भी बढ़ी है. यह बीएसएनएल के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाता है.

शंकर बने बीएसएनएल के नये सीजीएम

शंकर प्रसाद बीएसएनएल बिहार सर्किल के नये मुख्य महाप्रबंधक बनाये गये हैं. इससे पहले वह बिहार सर्किल में ही मोबाइल विभाग के महाप्रबंधक थे. वह बिहार सर्किल के 17वें मुख्य महाप्रबंधक होंगे. उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है. वहीं, वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह तीन साल बाद बिहार सर्किल से सेवानिवृत्त हो गये. सिंह ने बीएसएनएल सेवा में सुधार करने के साथ राजस्व में भी इजाफा किया. बिहार में 4जी सेवा शुरू करने का श्रेय सिंह को जाता है.

BSNL Rs 107 Plan:
ये BSNL का सबसे किफायती प्लान्स में से एक है, जिसमें 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें 3GB 4G डेटा और 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है.

BSNL Rs 108 Plan:
नए यूजर्स के लिए BSNL एक स्पेशल प्लान Rs 108 में ऑफर करता है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डेली डेटा मिलता है.

BSNL Rs 197 Plan:
लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश करने वालों के लिए BSNL का Rs 197 वाला प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पहले 18 दिनों के लिए रोज 100 SMS मिलते हैं.

BSNL Rs 199 Plan:
ये प्लान पूरे 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा ऑफर करता है.

BSNL Rs 397 Plan:
BSNL Rs 397 वाला प्लान भी ऑफर करता है, जिसमें कुल 150 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB 4G डेटा मिलता है.

BSNL Rs 797 Plan:
ये प्लान 300 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलता है.

BSNL Rs 1999 Plan:
अगर आप साल भर का रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो BSNL का Rs 1999 वाला प्लान एक साल की वैलिडिटी, 600GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL ट्यून्स और कई अन्य सर्विस की सब्सक्रिप्शन देता है.

अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर बचत करना चाहते हैं, तो BSNL के किफायती प्लान्स (Cheapest Recharge plan) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, ये ध्यान रखें कि अलग-अलग राज्यों और इलाकों में इन प्लान्स की कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

2 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

3 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

22 घंटे ago