Bihar

बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटाए गए राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह, आज विधान परिषद की सदस्यता छीनने की भी आशंका

आरजेडी MLC सुनील सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी विधान परिषद की सदस्यता भी आज रद्द की जा सकती है। विधान परिषद की आचार समिति ने सुनील सिंह पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। इसमें कहा गया है कि वे लगातार सदन के अंदर 4 बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं। 5वीं बैठक में वे आए, लेकिन अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया।

इसके साथ ही अनुशंसा पत्र में कहा गया है कि वे लगातार सदन के नेता, यानी मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे हैं। उनका व्यवहार भी असंसदीय और लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में क्यों ना विधान परिषद से उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए।

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ प्रतिवेदन तैयार करने में उन लोगों ने काफी मेहनत की है। सदन में गरीबों, किसानों, वंचितों, बेरोजगारों की आवाज नहीं उठ सके, इसलिए यह किया गया है।

सुनील सिंह के आचरण के खिलाफ सत्ता पक्ष की तरफ से विधान परिषद के आचार समिति को पत्र लिखा गया था। तात्कालिक सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सामने यह घटना हुई थी। आचार समिति ने सुनील सिंह पर लगाए गए आरोप की जांच की और अब पूरी गोपनीय रिपोर्ट सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दी। अनुशंसा पत्र को सदन के पटल पर रखा गया है।

जानें सुनील सिंह पर क्यों गिर सकती है गाज

आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह के लालू परिवार से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। ये राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई माने जाते हैं, यही कारण है कि हर साल राबड़ी देवी सुनील सिंह को राखी बांधती हैं। लालू परिवार के हर बड़े मौके पर सुनील सिंह साथ खड़े रहे हैं।

लालू और तेजस्वी यादव पर जब लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की कार्रवाई चल रही थी, लालू और तेजस्वी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय गए थे तो देर रात तक सुनील सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बाहर खड़े रहे थे। कार्यकर्ताओं को एकजुट करना हो या लालू परिवार की हर परिस्थितियों में साथ देना सुनील सिंह हमेशा लालू के साथ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago