Bihar

बिना बेहोश किए ओपन हार्ट सर्जरी, 80 साल का मरीज सुनता रहा हनुमान चालीसा, IGIMS में अनोखा ऑपरेशन

पटना के आईजीआईएमएस में बुजुर्ग मरीज को बेहोश किए बिना पहली बार ओपेन हार्ट सर्जरी की गई। लगभग डेढ़ घंटे की सर्जरी के दौरान दरभंगा के कुशेश्वर स्थान निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग हनुमान चालीसा सुनते रहे और बीच-बीच में डॉक्टरों से बात करते रहे। यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब मरीज की हालत स्थिर है। यह ऑपरेशन अस्पताल के सीटीवीएस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शील अवनीश और उनकी टीम ने किया।

इस टीम में सीटीवीएस डॉ. तुषार कुमार, डॉ. अभिनव, डॉ. समर, एनेस्थिसिया के हेड डॉ. पीके दुबे, डॉ. आलोक भारती, डॉ. आलोक कुमार, विशेषज्ञ नर्सिंग स्टाफ श्वेता कुमारी, कुमारी ज्योतसना, परफ्यूसनिस्ट प्रियांशु प्रिया, सैयद शाहरुख और दिया प्रकाश शामिल थे। डॉ. शील अवनीश ने बताया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग डायबिटीज, किडनी, फेफड़े और अस्थमा की बीमारी से भी ग्रसित थे। इनके हार्ट के दो नसों में 99 प्रतिशत ब्लॉकेज था।

राज्यभर के कई सरकारी और निजी अस्पताल में मरीज की स्थिति को देखकर ऑपरेशन नहीं किया गया। यह ऑपरेशन सिर्फ हार्ट के सीएबीजी विधि से ही संभव था। आपको बता दें पूर्वी भारत में पहली बार डॉक्टरों ने इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया है। आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क इलाज हुआ है, और मरीज की हालत स्थिर है।

पूरे विश्व में 10 लाख मरीजों में से एक मरीज के इस तरह के ऑपरेशन की जरूरत होती है। बताया कि इस तरह के ऑपरेशन में जोखिम भी बहुत था। मरीज को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया था। बहुत ही अनुभवी सर्जनों और विशेषज्ञ एनेस्थिसिया की टीम होने से ही यह संभव हो सकता है। ऑपरेशन के दो घंटे के बाद मरीज को सामान्य भोजन भी दिया गया। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। तीन-चार दिनों में अस्पताल से मरीज को छुट्टी भी मिल जाएगी। इस दुर्लभ सर्जरी के सफल होने पर आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, उपनिदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने पूरी टीम को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago