Bihar

नीतीश कुमार नहीं, हमको पहली बार जनता ने विधायक बनाया; रूपौली उपचुनाव से पहले बीमा भारती ने भरा दम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रूपौली उपचुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए की लड़ाई है। महागठबंधन के प्रत्याशी के तौ पर आरजेडी समर्थित बीमा भारती और एनडीए की ओर से जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। और बीमा भारती पर हमला बोला था। जिसका जवाब अब बीमा भारती ने भी दे दिया है। और रूपौली से जीत का दावा किया है।

आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार को चुनाव प्रचार के लिए इसलिए आना पड़ा क्योंकि बीमा भारती भारी पड़ रही है। और मुझे पहली बार रूपौली की महान जनता ने विधायक बनाकर सदन भेजा था। न कि नीतीश कुमार ने इसलिए उनको बोलने से पहले सोचना चाहिए क्या बोल रहे हैं। आपको दें साल 2000 में पहली बार बीमा भारती रूपौली से विधायक बनी थीं, और वो 4 बार एमएलए रह चुकी हैं। पू्र्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के चलते विधायकी से इस्तीफा दिया था। जिस पर अब उपचुानव हो रहा है।

वहीं सीएम नीतीश ने जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के चुनाव प्रचार के दौरान बीमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो हमको छोड़कर जाता है, उसका गड़बड़ हो जाता है। हमने जिसे (बीमा भारती) को लगातार विधायक बनाया, वो सांसद बनने के लिए भाग गईं, लेकिन लोकसभा का चुनाव जीत नहीं पाईं। अब भाग गए तो जाने दीजिए।

वहीं बीमा भारती ने रूपौली विधानसभा से जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारी बहुत अच्छी तैयारी है, हमारे महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। हम भी हर गांव में जाकर लालटेन को वोट देने की मांग कर रहे हैं। ये चुनान कोई भी प्रभावित नहीं कर सकता है। क्योंकि लगातार हम यहां से विधायक बनते आ रहे हैं। अभी रिजाइन दिए थे, अब उपचुनाव हो रहा है। जीत में कोई संदेह नहीं है। जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।

बीमा भारती ने कहा आरजेडी अघ्यक्ष लालू यादव, भाई तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी और लेफ्ट के नेता इन सभी ने महागठबंधन का मुझे उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में भेजा है। सभी का समर्थन है। हमने अपनी विधानसभा को सजाने और संवारने का काम किया है। जब हम चुनाव जीते थे, तब रूपौली में सड़क ही नहीं थी। और न ही कोई पुल था। सबसे पहले जीत के बाद रूपौली को संवारने का काम किया। अब हर जगह रोड, सड़कें, पुल हैं। जो कुछ बचा हुआ है, वो भी पूरा होगा।

आपको बता दें 10 जुलाई को देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। जिसमें रूपौली विधानसभा भी शामिल है। इस सीट पर अहम टक्कर आरजेडी और जेडीयू के बीच है। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

18 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago