Bihar

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब ऑनलाइन आयोजित करेगी परीक्षा, दोनों सदन में विधेयक पारित…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब अपनी कोई भी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कर सकेगा. विधानमंडल के दोनों सदनों ने परीक्षा समिति को यह अधिकार प्रदान कर दिया है. बुधवार को विधान परिषद में भी यह संशोधन विधेयक पारित हो गया. इसके एक दिन पहले मंगलवार को विधानसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया था.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (संशोधन) विधेयक पेश कर बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यालय परीक्षा समिति को जरूरी अधिकार दिए जाएंगे. यह परीक्षा घर में बैठकर नहीं होगी, बल्कि सेंटर पर जाकर परीक्षा देनी होगी. इसमें तकनीक का इस्तेमाल कर कदाचारमुक्त परीक्षा होगी. इसका सभी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेग.

जनता द्वारा निर्वाचित मेयर, मुख्य पार्षद पर अब नहीं लगेगा अविश्वास प्रस्ताव

इसके साथ ही विधान परिषद में बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2024 और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2024 भी पारित कर दिए गए. इनमें से बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2024 लागू होने के बाद सीधे जनता के माध्यम से निर्वाचित नगर निगमों के मेयर-डिप्टी मेयर और नगर परिषद व नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद-उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध उनके पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा.

निर्वाचन के दो साल बाद उनके खिलाफ लाए जा सकने वाले इससे संबंधित प्रावधान को बिहार नगरपालिका अधिनियम से विलोपित कर दिया गया है. नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने यह विधेयक पेश किया था. इसके साथ ही बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) व विद्यालय परीक्षा समिति (संशोधन) विधेयक को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद की पटल पर रखा.

विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से ही शिक्षकों की नियुक्ति

उन्होंने कहा कि सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इस समय विश्वविद्यालय सेवा आयोग को बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 व पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 के तहत संचालित विश्वविद्यालयों व काॅलेजों में ही शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार है. इसीलिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग अधिनियम 2017 में संशोधन करना आवश्यक था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

3 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago