Bihar

बिहार के आधा दर्जन शहर 100 करोड़ में होंगे जगमग, समस्तीपुर के विभूतिपुर समेत इन 6 शहरों में बनेंगे पावर सब-स्टेशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर सहित राज्य के आधा दर्जन शहरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आधा दर्जन जिलों में पावर सब-स्टेशन लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने सहमति भी दे दी है। ये सब- स्टेशन पटना के कंकड़बाग, खगौल व बिहटा के अतिरिक्त समस्तीपुर के विभूतिपुर, मधुबनी, बेतिया, छपरा, बेगूसराय और किशनगंज में बनाए जाएंगे।

विभाग ने इसके निर्माण में आने वाली लागत को करीब 101 करोड़ रुपये बताया है। हर पावर सब-स्टेशन में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जाएंगे। इससे न सिर्फ संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि लगातार और हाई वोल्टेज युक्त बिजली प्राप्त हो सकेगी। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में सभी पीएसएस प्रोजेक्ट के लिए टोकन राशि के तौर पर एक-एक करोड़ रुपये का आवंटन करा दिया है। वहीं, छपरा अंचल के विभिन्न जिलों में 33 केवी लाइन निर्माण को लेकर भी 9.04 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

पटना में तीन जगहों पर पावर सब स्टेशन बनेंगे। यह गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (जीआइएस) आधारित होंगे। कंकड़बाग-2 में 14.86 करोड़ की लागत से श्रीराम स्कूल के पास, 14.01 करोड़ की लागत से खगौल के भगवतीपुर में तथा 12.76 करोड़ की लागत से बिहटा के सिमरी एवं पैनाल में पीएसएस का निर्माण होगा। इनके अलावा समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड स्थित देसरी गांव में 12.76 करोड़ की लागत से, मधुबनी के लदनियां प्रखंड में 10.82 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन का निर्माण होगा।

साथ ही बेतिया नगर निगम के तहत जीएमसीएच कॉलेज परिसर में 7.30 करोड़ की लागत से तो छपरा सदर प्रखंड के जयप्रकाश कॉलेज कैंपस में 8.77 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन का निर्माण होगा। बेगूसराय नगर निगम के जीडी कॉलेज परिसर में 11.70 करोड़ से और किशनगंज जिले के पेठिया प्रखंड के दामलबारी गांव में 8.02 करोड़ की लागत से 10-10 एमवीए के दो-दो पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता के साथ पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

28 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

44 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago