केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक आज से खुल गया, हालांकि आधिकारिक वेबसाइट अभी सही से काम नहीं कर पा रही है। स्टूडेंट्स आसानी से अपना एडमिट कार्ड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी एडमिट कार्ड
केंद्रीय चयन पर्षद ने इसका लिंक तो पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन कहा था कि लिंक 15 जुलाई को खुलेगा। आपको बात दें कि अगस्त में परीक्षा आयोजित होनी है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। यह लिंक 15 जुलाई को खुल गया है इसी लिंक के जरिए आज से एग्जाम सिटी और डेट की डिटेल्स चेक कर पाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर या आवेदन नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर तथा जन्म तिथि डालकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में छह दिन ही चलेगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
जिन एग्जाम 7 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होंगे। जिनका एग्जाम 11 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 4 अगस्त को, 18 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अगस्त को, 21 अगस्त की परीक्षा के 14 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा के 18 अगस्त को और 28 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी होंगे।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…