Bihar

बिहार में बदली मुहर्रम की छुट्टी की तारीख; अब इस दिन स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सामान्य स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी अब 17 जुलाई को होगी। पूर्व में घोषित अवकाश तालिका में 18 जुलाई की तिथि निर्धारित थी। क्योंकि मुहर्रम 17 जुलाई को है। इसलिए इसमें संशोधन किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया है। विभाग ने कहा है कि यह संशोधित तिथि सामान्य स्कूलों के लिए निर्धारित की गयी है।

वहीं मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए राजधानी पटना में 353 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ सशस्त्रऔर लाठी बल को भी रखा गया है। रविवार को डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा की ओर से इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है।

दोनों अधिकारियों की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। डीएम-एसएसपी ने मुहर्रम पर शांति-व्यवस्था के लिए अधिकारियों संग आयोजित बैठक में कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। क्षेत्रीय पदाधिकारी असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।

उन्होंने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखने तथा अफवाहों का खंडन करने को कहा। मुहर्रम के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 22 दंडाधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। पटना सिटी नियंत्रण कक्ष में 10, दानापुर अनुमंडल में 13, मसौढ़ी अनुमंडल में 12 और पालीगंज में 09 रिजर्व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया।

बैठक के दौरान डीएम-एसएसपी ने बाइकर्स गैंग पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को सजग रहने एवं गश्ती करने का निर्देश दिया। इस वर्ष मुहर्रम का त्योहार 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

47 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago