Bihar

बिहार के 13 शहरों में शुरू होगी उबर ओला कैब सेवा; दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत ये शहर हैं शामिल

राजधानी पटना में टैक्सी कैब सेवा की सफलता के बाद अब बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में भी ओला, उबर, सवारी मिथिला की और रैपिडो जैसी बाइक और टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों की सुविधाएं उपलब्ध होगी.इसके लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने संबंधित सभी एग्रीगेटर कपनियों के प्रतिनिधियों को निदेश दिया है.

प्रथम फेज में 13 जिलों में शुरु हो जायेगी टैक्सी सेवा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, मुंगेर, नालंदा, बेगुसराय, रोहतास, कटिहार और किशनगंज जिला में बाइक और टैक्सी सेवा शुरु करने का निर्णय लिया गया है. प्रथम फेज में इन 13 जिलों में बाइक और टैक्सी की सेवा शुरू की जायेगी. वहीं द्वितीय फेज में कुल 25 जिलों में शुरू होगी.

परिवहन सचिव ने दिया जल्द टैक्सी सेवा शुरू करने का दिया निर्देश

शनिवार को परिवहन सचिव द्वारा आइआइएम, बोधगया में परिवहन कार्यालय गया के कार्यों की समीक्षा के दौरान इन सभी एग्रीगेटर प्रतिनिधियों को पुनः निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराया जाये.

मोबाईल द्वारा किराये पर टैक्सी की ले सकते हैं सुविधा

एग्रीगेटर सर्विस उपलब्ध होने से किराए पर टैक्सी, कैब का उपयोग करने से उपयोगकर्ता के मन में संशय की भावना नहीं होती है. साथ ही साथ टैक्सी सेवा प्रदाता चिंता एवं संशय से मुक्त रहते हैं कि उनकी वाहन का उपयोग रजिस्टर व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, अतः यह दोनों (उपयोगकर्ता एवं सेवाप्रदाता) के लिए उपयोगी है. सबसे महत्वपूर्ण है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने पर उपयोगकर्ता कहीं भी किसी भी समय अपने मोबाईल के द्वारा किराया पर टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं.

परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठ

टैक्स कैब की सेवा शुरु करने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं टैक्सी कैब सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई.

कैंप लगा वाहनों का कराएं फिटनेस, परमिट और कन्वर्जन

परिवहन सचिव ने संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कैब में यूज़ होने वाले वाहनों का कैंप लगा कन्वर्जन कराएं एवं वाहनों का फिटनेस और परमिट दें.

टैक्सी सेवा से यात्रियों की सुविधा के साथ रोजगार का भी होगा सृजन

बैठक में परिवहन सचिव ने निर्देश दिया कि उक्त कंपनियां बिहार के विभिन्न शहरों में अपनी प्रीपेड बाइक और टैक्सी सेवाएं शीघ्र प्रारंभ करें, ताकि राज्य के नागरिक पटना के अलावा अन्य शहरों में भी परिवहन सुविधाओं का लाभ उठा सकें. उन्होंने बताया कि ओला, उबर, सवारी मिथिला की और रैपिडो जैसी कंपनियों की सेवा मिलने से यात्रियों की सुविधा बढेगी एवं रोजगार का भी सृजन हो सकेगा.

सुरक्षित और किफायती यात्रा का मिलेगा अवसर

अग्रवाल ने कहा कि इन सुविधाओं से बिहार के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का अवसर मिलेगा. वे अब ओला और उबर के माध्यम से अपनी यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सरल बना सकेंगे. उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं का लाभ पहले से ही पटना में उपलब्ध है और अब यह अन्य शहरों में भी मिलेगा.

पटना के अलावा अन्य जिलों में रेंटल कार सेवा का होगा विस्तार

रेंटल कार सेवा का विस्तार पटना के अलावा गया- बोधगया एवं अन्य जिलों में किया जायेगा. गया जिला राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए विशेष महत्ता रखता है. गया जिला स्थित महत्वपूर्ण स्थल-विष्णुपदर मंदिर, महाबोधि मंदिर एवं बौद्धकालीन विभिन्न स्थल (कुर्कीहार) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है. सालों भर गया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन होता रहता है.

अभी ऐसी सेवा केवल पटना में

ऑनलाइन कार रेंटल सेवा से जुड़े कम्पनी टैक्सी बुकिंग और कॉर्पोरेट कार रेंटल सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. इस तरह का परिवहन सुविधा काफी सुरक्षित साबित हो रही है.मोबाईल के एक क्लिक पर इसका उपयोग किया जा सकता है. वर्तमान में इस तरह की सर्विस बिहार के राजधानी पटना में प्रदान की जा रही है.

सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है ऑनलाइन कार रेंटल

सुरक्षित व सहुलियत यात्रा के लिए ऑनलाइन कार रेंटल सेवा काफी महत्वपूर्ण है. देश-विदेश के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों सहित एकल यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए ऑनलाइन कार रेंटल सेवा काफी लाभप्रद व सुरक्षित है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

19 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago