Bihar

बिहार: बीच सड़क पर टैंकर में धमाका, सात टुकड़ों में बंटा राहगीर का शरीर; दो गंभीर

बिहार के बेतिया में टैंकर ब्लास्ट होने से रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति के परखच्चे उड़ गए है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के परखच्चे उड़े है उसका शरीर सात अलग-अलग टुकड़ों मे विखंडित हो गया है। यह घटना इलाके मे आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर काफी संख्या मे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घटना जिले के मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के इथनॉल प्लांट के गेट के समीप हाई स्कूल चौक की है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सतभीड़वा गांव निवासी नागेश्वर मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र दरोगा मुखिया के रूप मे की गई है। वहीं घायलों की पहचान मझौलिया गांव निवासी सिकंदर मियां एवं तूफानी मियां है।

मिली जानकारी के अनुसार मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के एथेनॉल प्लांट गेट के समीप हाईस्कूल चौक पर एक ट्रक टैंकर लेकर एक वेल्डिंग दुकान पर खड़ा था और उसमें कुछ गड़बड़ी होने के कारण वेल्डिंग मिस्त्री गैस बिल्डिंग कर रहे थे। ट्रक इथेनॉल ले जाने नागालैंड से इथेनॉल प्लांट मझौलिया में आया हुआ था। तब तक अचानक टैंकर ब्लास्ट हो गया और उसी रास्ते से साइकिल से गुजर रहे दरोगा मुखिया बलास्ट की चपेट में आ गए। जिससे उनके शरीर के परखच्चे उड़ गए और शरीर सात भागों में अलग-अलग विखंडित हो गया है।

वहीं वेल्डिंग कर रहे दो अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मझौलिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि मृतक साइकिल से गड़ासी पिटवाने के लिए जा रहा था। घटना के बाद ग्रामीण तथा परिजनों का गुस्सा एकाएक भड़क उठा और सभी लोग सड़क पर उतर कर बवाल काट रहे है। सभी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने तथा उसके बेटे को इथेनॉल प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे है। मौके पर पहुंची मझौलिया पुलिस तथा मुफस्सिल थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश कर रही है, हालांकि मामला अभी शांत नहीं हो पा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

41 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago