Bihar

बिहार में BH सीरीज नंबर प्लेट पर देना होगा एकमुश्त 14 साल का टैक्स, पहले से गाड़ी खरीद चुके लोगों को चुकाना होगा 12 साल का टैक्स

एक से अधिक राज्यों में मान्य बीएच (भारत) सीरीज नंबर प्लेट वाले वाहन मालिकों को अब एकमुश्त 14 साल का मोटरवाहन कर जमा करना होगा। पहले ऐसे वाहनों का दो साल का ही मोटरवाहन कर लिया जाता था मगर अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है।

इसके अलावा पहले से बीएच सीरीज नंबर के तहत निबंधित वाहन मालिकों को भी बकाया 12 साल का टैक्स चुकाने का निर्देश दिया गया है। परिवहन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विभागीय अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय मोटरवाहन नियमावली के तहत अब बीएच सीरीज वाले वाहन के निबंधन के समय दो वर्षों की जगह 14 वर्षों के लिए मोटरवाहन कर एक साथ जमा करना होगा। विभाग ने पूर्व में बीएच सीरीज के अंतर्गत निबंधित वाहन मालिकों को निर्देश दिया है कि वह 60 दिनाें के अंदर बकाया 12 वर्ष का टैक्स जमा कर दें, अन्यथा नियमानुसार अर्थदंड लगाया जाएगा।

दरअसल, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरण होता है, उनके निजी वाहनों के लिए बीएच सीरीज नंबर प्लेट की सुविधा दी जाती है, ताकि दूसरे राज्य में जाने पर उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

7 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

9 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago