Bihar

बेउर जेल से रची गई थी तनिष्क शोरूम लूट कांड की साजिश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पूर्णिया लाइन बाजार में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती मामले का आज स्थानीय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि अब तक पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभिमन्यु सिंह, राहुल श्रीवास्तव, अपराधी चुनमुन झा के भाई आनंद झा और बमबम यादव शामिल हैं. उनके पास से दो देसी कट्टा, तीन बाइक, तीन कारतूस ,चार मोबाइल और जला हुआ कपड़ा व सामान का अवशेष बरामद हुआ है.

पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि 26 जुलाई को तनिष्क में सात अपराधियों ने 3 करोड़ 70 लाख रुपए के हीरे और सोने के जेवरात की डकैती की थी. उसमें मुख्य सरगना नालंदा निवासी सुबोध सिंह, वैशाली का प्रिंस और पूर्णिया सरसी के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह ने बेउर जेल में इस डकैती की साजिश रची थी. उन्होंने बाहर के अपराधियों को हायर किया था. इन अपराधियों को अररिया के एक लाज में एक डॉक्टर गोपाल झा के यहां भाड़ा पर कमरा लेकर एक माह तक रखा था. वहां से पूर्णिया आकर उसने कई दिनों तक रैकी की थी. लंबे समय तक रैकी के बाद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का माफिया सुबोध सिंह का नाम आया सामने

उन्होंने कहा कि सुबोध सिंह नालंदा जिला का है और वह देश का सबसे बड़ा सोना लूट कांड का माफिया है. वह अब तक कई राज्यों में अरबों रुपए के आभूषण की डकैती कर चुका है. फिलहाल वह बंगाल पुलिस के रिमांड पर है. वहीं सरसी निवासी अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का बेउर जेल में उनसे संपर्क हुआ था. वहीं पर सुबोध सिंह, प्रिंस और बिट्टू सिंह ने इस लूट कांड की साजिश रची थी. डकैती के बाद सभी अपराधी बंगाल और नेपाल की ओर फरार हो गया है.

10 टीमें कर रहीं छापेमारी, सभी लुटेरों की पहचान हुई

एसपी ने कहा कि एसटीएफ और जिला पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग जगह पर छापामारी कर रही है. उम्मीद है जल्द ही इन लोगों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अररिया के पलासी थाना के मजलिसपुर निवासी चुनमुन झा समेत सभी डकैतों की पहचान कर ली गई है. चुनमुन झा मास्क लगाकर डकैती में शामिल था. उसके अलावा अन्य अपराधी जो बाहर के थे वह बिना मास्क लगाए हुए थे. सभी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

7 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago