Bihar

अशोक चौधरी के घर अचानक पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, साथ में दिखे मनीष वर्मा, शांभवी के सांसद बनने पर पूजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सीएम नीतीश कुमार रविवार को अचानक मंत्री अशोक चौधरी के बंगले पर पहुंच गए. सीएम नीतीश को अशोक चौधरी के घर देखकर हर कोई चौंक गया. मंत्री ने आगे बढ़कर सीएम का स्वागत किया. सीएम के साथ उनकी गाड़ी में मनीष वर्मा भी मौजूद दिखे. मनीष वर्मा ने हाल ही में जेडीयू ज्वाइन किया है. वैसे तो अशोक चौधरी के घर पूजा में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार के वहां आने का कारण बताया जा रहा है, लेकिन बिहार में इन दिनों कई मुद्दों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है.

आने की बतायी गयी खास वजह

यह पहली दफा नहीं है. इससे पहले भी सीएम नीतीश अशोक चौधरी के आवास पर अचानक पहुंचे थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अशोक चौधरी के यहां जाने की वजह खास थी. दरअसल आज गुरु पूर्णिमा है और इस मौके पर अशोक चौधरी के यहां पूजा पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. माना जा रहा है कि इसी में शामिल होने से लिए सीएम वहां पहुंचे थे.

आधा घंटा बाद अपने आवास लौटे सीएम

मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो मंत्री अशोक चौधरी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा पर बैठे थे. वो भगवा रंग की धोती और गमछा लपेटे हुए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वहां पहुंच कर पूजा अर्चना की. आधे घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग आधे घंटे तक अशोक चौधरी के आवास पर रहने के बाद वहां से वह अपने आवास लौट गए. इस दौरान मीडिया कर्मियों से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की.

बेटी के सांसद बनने पर पूजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक चौधरी के घर शांभवी चौधरी के 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर ये पूजा रखी गई है. वो समस्तीपुर से एलजेपीआर की टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की. पिता अशोक चौधरी जेडीयू के बड़े नेताओं और मंत्रियों में से एक हैं. वहीं बेटी सांसद चिराग पासवान की पार्टी से जीत कर सांसद बनी हैं, जो बड़ी उपलब्धि मानी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

47 मिनट ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago