समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया स्थित एक गाछी में एक युवक की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त घटी जब उक्त गाछी में मृतक सहित कुछ लोग ताश खेल रहे थे। मृतक की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड 5 निवासी लालो राम के 18 बर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार राम के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में समस्तीपुर भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। हालांकि घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इधर गाछी में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। वहीं मृत युवक के घर कोहराम मच गया है। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के कारणों का कुछ पता लगाया जा सके।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…