बिहार के भागलपुर में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार रात एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड (प्रेमी) के साथ बैठी हुई थी। तभी तीन-चार मनचले आए और लड़की को जबरन कार में बैठा दिया। फिर उसके साथ हैवानियत की गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर तिलकामांझी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एफआईआर दर्ज की। भागलपुर सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह गुरुवार शाम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट ग्राउंड पर वह अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी। तभी अंधेरे में कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे पकड़कर अंदर बैठा दिया। बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका भी मुंह बांध दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसका दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने दोस्त के साथ घर आई और मां को जानकारी दी।
शनिवार को केस दर्ज कराने के बाद सिटी एसपी और डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच की। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना सही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…