बिहार के गया जिले के शेरघाटी आमस प्रखंड के हमजापुर एक अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला है। जहाँ 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से निकाह रचाया है। बताते चले कि 80 साल के बुजुर्ग ने पत्रकारों ने बातचीत करते हुए कहा कि मुझे शादी करने की सख्त जरुरत पड़ गई है। इसलिए मुझे निकाह करना पड़ा।
80 साल के बुजुर्ग का का नाम मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी और जिस युवती से इन्होंने निकाह रचाई है। उसका नाम रेशमा परवीन है, जो आमस प्रखंड के हमजा पर वार्ड नंबर 11 के इस्लामनगर में की रहने वाली है। जबकि 80 साल के बुजुर्ग बैदा गांव के रहने वाले हैं।
निकाह में नहीं था बैंड-बाजा
निकाह में कोई बैंड-बाजा नहीं था। कार से दूल्हा अपनी दुल्हन को ले गया। निकाह को लेकर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। विवाह भरी महफिल में हुआ है। जिसमें महिलाओं की भीड़ रही। अपनी शादी को लेकर दूल्हा कुछ भी बोलने से कतरा रहा था। इस उम्र में निकाह के सवाल पर चिढ़ रहा था।
नूरानी किसान हैं। पत्नी की मौत के बाद वे अकेले पड़ गए थे। नूरानी के दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है। दोनों बाहर काम करते हैं।
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…
समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…