Bihar

असली बिहार पुलिस ने फर्जी पुलिस को किया गिरफ्तार, चोरी के मामले में वादी को पहुंचा था हड़काने

नालंदा पुलिस ने बिहार पुलिस के फर्जी सिपाही को पकड़ने में सफलता हासिल की है। साथ ही किराए के मकान से पुलिस ने खाकी वर्दी, पैंट और सदर एसडीपीओ की फाइल भी बरामद की है। पकड़े गए फर्जी सिपाही की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के माहुर गांव निवासी कुंवर यादव के बेटे पप्पू कुमार के तौर पर हुई है।

बिहार थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने रविवार को बताया कि 18 जून को बिहार थाने में कृष्ण कुमार की पत्नी तनु सिंह जो निचली किला गढ़पर चंदन कुमार के घर में किराए के मकान में फ्लैट लेकर रह रही हैं, उनके फ्लैट में चोरी हुई थी। उन्होंने अपने फ्लैट के सामने वाले किराएदार जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी मनीष कुमार पर आरोप लगाया था कि उसी ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई थी। तभी वादी द्वारा केस के अनुसंधानकर्ता को यह जानकारी दी गई कि उनके पास 26 जून को बिहार थाना का एक सिपाही आया था। उसने कहा था कि आपने एफआईआर कर गलती कर दी है। मनीष कुमार निर्दोष है और उसे चोरी में फंसा दिया गया है। अब आपको डीएसपी और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में पता चला कि बिहार थाने से कोई पुलिसकर्मी वादी के घर नहीं गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला की उक्त सिपाही बिहार थाना और जिला बल का नहीं है। फर्जी सिपाही पप्पू कुमार को शेखपुरा जिला के बरबीघा से पकड़ लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित सिद्धेश्वर प्रसाद के मकान में एक किराए का कमरा लेकर रहता है। फर्जी सिपाही की निशानदेही पर उसके किराए के कमरे से पुलिस की वर्दी, जूता, टोपी और बिहार पुलिस का बैच बरामद किया गया है। फर्जी सिपाही का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। फर्जी सिपाही को वादी को धमकी दिलवाने के मामले में मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी सिपाही के पास से खाकी वर्दी, पैंट और शर्ट, बेल्ट, पप्पू कुमार के नाम की नेम प्लेट, पुलिस का काला बूट, पुलिस की नीली टोपी जिसपर बिहार पुलिस का बैच लगा हुआ है, खाकी रंग का जैकेट, फौजी कलर का शर्ट, एसएलआर का बिंदौलिया, लकड़ी काटने वाली आरी, लोहा काटने वाली आरी, एक मोबाइल सेट, पुलिस की लाठी, एसडीपीओ सदर के नाम की फाइल जिस पर 243 अंकित है, बिहार पुलिस का बरगद का निशान और व्हिसिल कोड, अपाचे मोटरसाइकिल जिस पर पुलिस का स्टिकर हुआ है आदि बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago