Bihar

पटना में वंदे भारत के रखरखाव के लिए कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा: 200 करोड़ रुपए होंगे खर्च

वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन 200 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है. इन रुपयों से पाटलिपुत्र जंक्शन के पास कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी.

630 मीटर वाशिंग पिट लाइन: 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 630 मीटर लंबे वाशिंग पिट लाइन के साथ निरीक्षण एवं रखरखाव के लिए शेड युक्त लाइन का निर्माण किया जाएगा. सभी लाइन ओवरहेड वायर से युक्त होंगे. इसके साथ ही तीन अलग-अलग स्टेबलिंग लाइन का भी निर्माण किया जाएगा. इस कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण होने के बाद हेवी रिपेयरिंग शेड एव बोगी रिपेयरिंग शेड की अलग-अलग व्यवस्था दी जाएगी.

नए कोचिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण: 

साथ ही उन्होंने बताया कि जब यह कोचिंग कॉम्प्लेक्स पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी तो यहां एक बार में 24 कोच वाली 10 वंदे भारत ट्रेन के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह भी बताया कि इस नए कोचिंग कॉम्प्लेक्स को आधुनिकता के साथ बनाया जा रहा है. पहले से जो पुरानी लाइन है उसकी ऊंचाई कम है, जिसके कारण ट्रेन के रखरखाव में समय लगता है. रेल कर्मियों को परेशानी भी होती है.

राजेंद्र नगर कोचिंग परिसर को किया अपग्रेड: 

वर्तमान में 20 करोड़ की लागत से वंदे भारत के रखरखाव के लिए राजेंद्र नगर कोचिंग परिसर को अपग्रेड किया गया है. इसके तहत प्लेटफार्म 1 और 5 का उच्चीकरण किया गया है. एक एवं पांच के ऊपर ओएचई वायर को वंदे भारत रेट के अनुकूल बदलाव किया गया है. इसके लिए लोको पायलट को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. भंडारण के लिए अलग से स्टोर रूम भी निर्माण कराया गया है.

पाटलिपुत्र जंक्शन के पास बनेगा कॉम्प्लेक्स: 

बता दें कि पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्तमान में पटना हावड़ा, पटना रांची, पटना गोमतीनगर एवं न्यू जलपाईगुड़ी पटना सहित चार वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. पाटलिपुत्र जंक्शन के पास में जब कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो जाएगा तो वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव मेंटेनेंस का काम वहीं पर किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago