Bihar

बिहार के इस जिले में एसपी ने 3 पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश, होमगार्ड के हत्यारे कुख्यात को भगाने का आरोप

बिहार के गोपालगंज में जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश वहां की पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को दिया है। इन तीनों में से दो पर अपराधियों को भगाने का और तीसरे पर अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को बताया कि होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में जेल में बंद कुख्यात अपराधी संजय उर्फ बनरी को पेशी के दौरान भगाने के लिए साजिश रची गयी थी। इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिला बल के हवलदार उपेंद्र पांडेय विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। जांच के दौरान इस मामले में पांडेय की संलिप्तता पायी गयी। नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी होमगार्ड जवान भोला यादव को घर से होमगार्ड कार्यालय थावे जाने के दौरान रास्ते में संजय उर्फ बनरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पांच जनवरी, 2021 को हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने संजय उर्फ बनरी को गिरफ्तार कर लिया। जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाये जाने के दौरान इस साल 19 जनवरी को वह फरार हो गया। मामले की जांच में जिला बल के हवलदार उपेंद्र पांडेय की संलिप्तता पायी गयी।

कुख्यात अपराधी भागा

इसी तरह कुख्यात अपराधी व कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बंटी पांडेय के फरार होने के मामले में जिला बल के सिपाही सतीश कुमार की संलिप्तता पायी गयी। सिपाही सतीश कुमार के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कुचायकोट थाने की पुलिस ने 20 फरवरी, 2023 को बंटी पांडेय को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पेशी के लिए जेल से कोर्ट जाने के दौरान 23 जून, 2023 को बंटी पांडेय फरार हो गया। बंटी के फरार होने के मामले की जांच करायी गयी। जांच में सिपाही की संलिप्तता सामने आयी।

आरोपियों को भगाने का आरोप

इसके अलावा, राजस्व पर्षद द्वारा आयोजित सीबीटी ऑनलाइन विभागीय परीक्षा में एक मार्च को प्रथम पाली में अनिश कुमार सिंह, लिपिक ने खुद की जगह एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अवैध तरीके से बैठाया। मामले की जांच में अनिश की संलिप्तता पाई गई। उक्त आरोप में लिपिक अनिश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

5 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

6 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago