Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के तराई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के तराई क्षेत्र में अगले चार दिनों तक मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं गोपालगंज जिलों के अनेक स्थानों पर अगले 30 जून तक मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान समस्तीपुर, दरभंगा एवं वैशाली जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 30 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री एवं न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

3 घंटे ago