Bihar

बारिश में डांस कर रील बनाने गई लड़की बाल-बाल बची: बगल में गिरा ठनका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों की नजरों में छाए रहने के लिए युवा और युवती खूब रील्स बनाते हैं। बहुत सारे युवा और युवतियों का रील बना कर उसे सोशल मीडिया पर डालना शौक बन चुका है, तो बहुत सारे रील से कमाई भी कर रहे हैं। अधिकतर लोग वीडियो को यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर डालकर कमाई करना चाहते हैं। खास बात यह कि कुछ युवा और युवती खतरनाक वीडियो बनाने से भी बाज नहीं आते हैं। उन्हें रील बनाने के दौरान इसका तनिक भी आभास नहीं रहता है कि उनकी जान भी जा सकती है, जबकि ऐसी खबरें बराबर सुनने को मिलती है कि रील बनाने के दौरान अमूक की जान चली गई।

बारिश से भीगकर बना रही थी रील

सीतामढ़ी जिले में काफी दिनों बाद मंगलवार को कुछ देर बारिश हुई और बुधवार को बारिश हो रही है। इस बारिश में भी युवा और युवती रील बनाने में जुट गए हैं। जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की बेटी सानिया कुमारी अपने पड़ोसी देवनारायण भगत के छत पर बारिश में चहलकदमी कर रही थी। वह झूम-झूमकर बारिश की फुहार का आनंद ले रही थी। वहीं, उसकी सहेली उसका विडियो बना रही थी। उसी क्रम में अचानक वज्रपात हुआ। संयोग रहा कि सानिया से कुछ दूरी पर ठनका गिरा। अन्यथा अनहोनी हो जाती। ऊपर वाले ने उसे बाल-बाल बचा लिया। अब शायद की वह बरसात में रील बनाने की सोचेगी भी।

बारिश का लुफ्त युवा भी उठा रहे

बारिश होने से खेतों में पानी लगा है। जिन किसानों का बिचड़ा तैयार हो चुका है, वो धान की रोपनी के लिए खेतों में पहुंचने लगे हैं। किसान चाहते हैं कि इस बारिश का लाभ उठाकर अधिक से अधिक रोपनी कर सके। इधर, युवा इस बारिश का आनंद अलग अंदाज में उठा रहे हैं। शहर के लोगों को कीचड़ से नफरत है, तो ग्रामीण क्षेत्रों के युवा कैसे खेत में कीचड़ का आनंद उठा रहे हैं, की एक तस्वीर और वीडियो सामने आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

58 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago