Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में वर्दी वाले छलका रहे हैं जाम, वीडियो वायरल होने पर जगे SSP…

वैसे तो बिहार में पूर्ण शराब बंदी है. यहां शराब पीना तो दूर, पास में रखना भी अपराध है. इस व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है, लेकिन यदि पुलिस ही शराब पार्टी करने लगे तो क्या कहने. जी हां, बिहार के दरभंगा से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक निर्माणाधीन मकान के अंदर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह शराब पार्टी पुलिस के ही एक जवान ने आयोजित की थी.

वीडियो में यह पुलिसकर्मी खुद वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है और शराब का पैग बना रहा है. वह अपने साथियों को शराब परोसते भी नजर आ रहा है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस पुलिसकर्मी की पहचान कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है.

इसलिए वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी पर कड़ी कड़ी कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि इस शराब पार्टी के लिए शराब की व्यवस्था भी इसी पुलिसकर्मी ने की थी.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

मामला दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र का है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग एक साथ निर्माणाधीन मकान के अंदर सीढ़ियों पर बैठे हैं. इनके पास शराब की खाली और भरी हुई बोतल दिख रही है. पास में ही कुछ खाली और कुछ भरे हुए गिलास भी रखे हैं. वहीं पर पुलिस की वर्दी में भी एक व्यक्ति बैठा है और खुलेआम जाम छलकाए जा रहे हैं.

अब होगा एक्शन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना स्थल के पास रहने वाले किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया में डाली है. आरोप है कि इस मकान में आए दिन शराब पार्टी होती है. अब वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दरभंगा के एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है. एसएसपी ने कहा कि कानून तोड़ने वाले को सख्त सजा मिलेगी. इस मामले में आरोपी खुद एक पुलिसकर्मी है, इसलिए मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

56 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

1 घंटा ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago