Bihar

PM पद के ऑफर पर JDU का बड़ा बयान, केसी त्यागी ने कहा- ‘हमारे फोन में सारे सबूत हैं, कांग्रेस समेत कई दलों के आए फोन’

2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बावजूद क्या इंडी गठबंधन ने केंद्र में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश की थीं ? जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के बयान से तो ऐसा ही लग रहा है कि मोदी को रोकने के लिए इंडी गठबंधन नीतीश कुमार को पीएम बनाने का ऑफर तक दे डाला था. केसी त्यागी के बयान पर बवाल शुरू हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर डाला लेकिन केसी त्यागी कह रहे हैं- मेरे फोन में सब कुछ कैद है.

‘जेडीयू नेतृत्व ने रिजेक्ट कर दिया ऑफर’: 

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि “जरा सोचिए ! जिन नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन वाले संयोजक बनाने को तैयार नहीं थे, उन्होंने पीएम पद का ऑफर दिया. मुझे प्रसन्नता है कि जेडीयू नेतृत्व ने उनको रिजेक्ट कर दिया और नये प्रधानमंत्री के रूप में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम का अनुमोदन श्री नीतीश कुमारजी ने किया और ये सारी अफवाहें जो उनके द्वारा फैलाई गयी थीं उनका समापन हो गया.”

‘इंडी गठबंधन के नेताओं का राजनीतिक दिवालियापन’:

केसी त्यागी ने कहा कि ये इंडी गठबंधन के नेताओं राजनीतिक दिवालियपन दर्शाता है कि जिस व्यक्ति को वो संयोजक बनाने के लिए तैयार नहीं थे वो नतीजे आने के बाद पीएम का पद ऑफर कर रहे थे. नेताओं के नाम और जो बातचीत है वो फोनों में बंद है.

‘हमारे पास हैं सारे सबूतः’ 

केसी त्यागी ने साफ कहा कि किसी नेता ने नाम जानना चाहा या खंडन करना चाहा तो हमारे पास वो सारे सबूत हैं. प्रपोजल तो उन्होंने मीडिया में खुल्लम खुल्ला दिए हैं. इस फोन में जो कैद हैं वो अलग हैं- नेताओं के नाम भी और बातचीत भी. उन्होंने खुद नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को वो डेली खुल्लम खुल्ला समाचार पत्रों के जरिये कह रहे थे.

‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा’:

केसी त्यागी ने गांधी परिवार की ओर से फोन आने के सवाल पर कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन कांग्रेस के जो उच्च पदाधिकारी थे उनका भी था और जो सहयोगी पार्टियां थीं उनका भी था. मैं उसकी गोपनीयता समाप्त नहीं करूंगा. ये पॉलिटिकल कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है.

कांग्रेस पर बरसे त्यागीः

राहुल गांधी को इंडी गठबंधन के नेता बनाए जाने की चर्चाओं पर केसी त्यागी ने कहा कि ये पहले दिन से ही तय था.इंडी गठबंधन के घटक दलों के जो नेता था उनकी पहले दिन से ही ये योजना थी नीतीश कुमार को दरकिनार कर इंडी गठबंधन पर कब्जा करो और कांग्रेस के नेताओं को ही प्रधानमंत्री पद के लिए प्रॉजेक्ट करो.

‘नीतीश कुमार ने तो फोन उठाना ही बंद कर दिया था’:

केसी त्यागी ने कहा कि ये सभी ऑफर 4 जून को ही रिजल्ट आने के बाद शुरू हो गये थे. आरजेडी सहित तमाम दलों से इस प्रकार के ऑफर वाले फोन आए. यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो फोन उठाना तक बंद कर दिया था.

सरकार बनाने की जुगाड़ में थे इंडी गठबंधन के नेता ?:

दरअसल 4 जून को जो नतीजे आए और जब बीजेपी को अकेले अपने दम पर बहुमत नहीं मिला तो इंडी गठबंधन के नेताओं को ये लगा होगा कि अगर NDA के घटक दलों के कुछ नेताओं को मिला लिया जाए तो बीजेपी को सत्ता से दूर रखा जा सकता है. केसी त्यागी का बयान ये दर्शाता है कि इन्हीं संभावनाओं की तलास में शायद उन्होंने नीतीश को पीएम पद ही ऑफर कर दिया हो !

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

6 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

7 घंटे ago