Bihar

सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, एक करोड़ रंगदारी मामले में मिली बेल

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्नीचर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में जमानत दे दी है। पूर्णिया के एक कारोबारी ने सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया की कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है।

दरअसल, पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ पिछले दिनों मुफस्सिल थाने में केस दर्ज हुआ था। राजा भगत नाम के फर्नीचर कारोबारी ने दोनों के ऊपर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान उनसे रंगदारी की मांग की थी।

कोरोबारी ने यह भी आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान विगत 5 अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई। कारोबारी ने पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पप्पू यादव आज पूर्णिया की कोर्ट में पेश हुए और अदालत के सामने आपना पक्ष रखा। दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पप्पू यादव को बेल दे दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

32 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago