नीट पेपर लीक कांड के आरोपित अभ्यर्थियों को रुकने के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस बुकिंग मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार का नाम सामने आने के बाद सियासी माहौल भी गरमाया हुआ है. वहीं आरोपों से घिरने के बाद तेजस्वी यादव ने पहली बार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले पर गंभीर आरोप लगाए थे.
तेजस्वी यादव ने अपने आप्त सचिव का नाम सामने आने के सवाल पर कहा कि मैं खुद कहता हूं कि जांच के लिए उसे बुला लें और पूछताछ कर लें. सरकार और जांच एजेंसियां उनकी ही है. इओयू ने ऐसा कुछ आजतक नहीं कहा है लेकिन उपमुख्यमंत्री ऐसा कह रहे हैं. ये जिस इंजीनियर की बात कर रहे हैं उसे यही लोग जल संसाधन विभाग से अरबन डवलपमेंट में लाए थे. ये लोग पेपर लीक के किंगपिन से इशू को डायवर्ट कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने मामले को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन है. इनको ये लोग क्यों बचाना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि दोषी कोई भी हो उसे गिरफ्तार किजिए और पूछताछ किजिए. हमें कोई दिक्कत नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि जो मामला है उसका आज या कल सब पता चल जाएगा. जो लोग मेरा नाम या मेरे पीए का नाम घसीटना चाह रहे हैं, उससे कोई फायदा नहीं है.
तेजस्वी ने कहा कि जिस इंजीनियर की बात ये कर रहे हैं वो लाभार्थी हो सकता है लेकिन पेपर लीक का मास्टरमाइंड तो अमित आनंद और नीतीश कुमार है. कार्रवाई उसपर करनी चाहिए. बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक मामले में लिप्त अपराधी तो बिना जेल गए ही बेल करा लिए.
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…