Bihar

NEET परीक्षा में हुए धांधली पर बोले तेजस्वी यादव, BJP केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

NEET परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। मामले की जांच और परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि दिल्ली,पटना, झारखंड के कई सेंटरों पर एक ही क्रम में बैठे अभ्यर्थियों के 720 में से 720 नंबर आना इस परीक्षा पर संदेह पैदा करता है। वही प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि जो छात्र लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा उसे बोनस अंक किस आधार पर दिये गये इसे लेकर अभी तक किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। छात्र नीट भर्ती परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव सामने आए हैं।

तेजस्वी यादव का कहना है कि NEET पेपर लीक बहुत ही गंभीर विषय है। हिरासत में अपराधी कबूल रहा है कि पेपर लीक किया गया है। अभ्यर्थी, अभिभावक, विद्यार्थी, युवा सभी चिंतित हैं। पूरी व्यवस्था सशंकित है पर NDA सरकार नख से शिख तक अहंकार में इतनी डूबी है कि देश में परीक्षाओं की विश्वसनीयता की सरासर अनदेखी करते हुए पेपर लीक के सबूत सार्वजनिक होने, जाँच-गिरफ्तारी और साजिशकर्ताओं द्वारा जुर्म कबूलने के बाद भी यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि NEET परीक्षा में कुछ धांधली भी हुई है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि सब सबूत सामने है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री इतने अनभिज्ञ है कि मानने को तैयार ही नहीं हैं कि कुछ गड़बड़ हुआ भी है। अहंकारी मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में ऐसे सोई है कि लाखों अभ्यर्थियों के सपनों में आग भी लग जाए तो इन्हें परवाह नहीं। तेजस्वी ने कहा कि गज़ब अंधेर मचा दिया है इन्होंने देश में!

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago