Bihar

बिहार: सम्राट चौधरी के मुरैठा खोलने की आ गई डेट, इस तीर्थ स्थल पर जाकर वादा पूरा करेंगे डिप्टी सीएम

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी खोलने वाले हैं। सम्राट चौधरी ने खुद ही अपनी पगड़ी खोलने की डेट बता दी है। सम्राट चौधरी अयोध्या में अपनी पगड़ी उतारेंगे। दरअसल सम्राट चौधरी 2 और 3 जुलाई को अयोध्या के दौरे पर होंगे। यहां सम्राट चौधरी अपना वादा पूरा करते हुए अपनी पगड़ी खोलेंगे। बता दें, सम्राट चौधरी ने पहले यह घोषणा की थी कि वह नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही अपनी पगड़ी उतारेंगे।

सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद की घोषणा

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार (21 जून) को पूर्णिमा के अवसर पर अपने आवास पर सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपनी पगड़ी खोलने की घोषणा की। बता दें, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अयोध्या में पगड़ी खोलने का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी मां के निधन के बाद सिर पर पगड़ी बांधी थी।

सम्राट चौधरी ने नीतीश के सत्ता से हटाने की खाई थी कसम

सम्राट चौधरी ने पहले कसम खाई थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी उतारेंगे। हालांकि, राजनीतिक परिदृश्य बदल गया और सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के साथी बन गए। एक तरफ नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर फिर से सीएम बन गए, तो दूसरी तरफ सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बन गए। उस समय भी, पत्रकारों ने पगड़ी के बारे में सवाल पूछा था। सम्राट चौधरी ने जवाब में कहा था, ‘बीजेपी मेरे लिए दूसरी मां है। विरोधी दल के नेता के तौर पर मुरेठा बांधा था। मैं अयोध्या जाऊंगा। वहीं बाल कटवाऊंगा।’

अवधेश नारायण सिंह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

इस बीच, सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति चुने जाने पर अवधेश नारायण सिंह को बधाई दी। उन्होंने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘उच्च सदन के संचालन में आपके वृहद अनुभव का लाभ मिलेगा और निश्चित ही आप दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago