Bihar

काराकाट में खेला! उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर; माले के राजाराम आगे, पवन सिंह दूसरे स्‍थान पर

बिहार में काराकाट सीट पर चुनावी घमासान त्रिकोणीय है। यहां पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के साथ निर्दलीय पवन सिंह की उम्मीदवारी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां पर रुझान आने शुरू हो चुके हैं। काराकाट में पहले राउंड के बाद माले प्रत्याशी राजाराम सिंह को 18221 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 17377 मत मिले हैं। वही एनडीए प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है। उन्हें 13547 मत प्राप्त हुआ है।

काराकाट की सीट के प्रमुख उम्मीदवारों में उपेंद्र कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा और पवन सिंह प्रमुख नाम हैं। जहां उपेंद्र कुशवाहा एनडीए उम्मीदवार हैं, वहीं सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा को इंडिया गठबंधन का समर्थन हासिल है। साल 2008 में अस्तित्व में आई इस सीट पर तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। साल 2009 में महाबली कुशवाहा ने जेडीयू के टिकट पर यहां से चुनाव जीता और सांसद बने थे।

इसके बाद अगले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा के सीट पर चुनाव लड़े और आरजेडी के कांति सिंह का मात देकर कब्जा जमाया। इस चुनाव में जेडीयू के महाबली तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि 2019 में महाबली ने फिर से वापसी की और उपेंद्र कुशवाहा को हराया था। काराकाट सीट पर अभी तक किसी सांसद ने दोबारा जीत हासिल नहीं की है। ऐसा इस बार भी होता दिख नहीं रहा है क्योंकि महाबली सिंह इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा और महाबली दोनों एनडीए का ही हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। कुशवाहा बहुत इस क्षेत्र में कांटे की टक्कर होने के आसार हैं।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि रोहतास जिले के अंर्तगत आने वाले इस संसदीय इलाके की सभी छह विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago