बिहार में काराकाट सीट पर चुनावी घमासान त्रिकोणीय है। यहां पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के साथ निर्दलीय पवन सिंह की उम्मीदवारी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां पर रुझान आने शुरू हो चुके हैं। काराकाट में पहले राउंड के बाद माले प्रत्याशी राजाराम सिंह को 18221 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 17377 मत मिले हैं। वही एनडीए प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है। उन्हें 13547 मत प्राप्त हुआ है।
काराकाट की सीट के प्रमुख उम्मीदवारों में उपेंद्र कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा और पवन सिंह प्रमुख नाम हैं। जहां उपेंद्र कुशवाहा एनडीए उम्मीदवार हैं, वहीं सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा को इंडिया गठबंधन का समर्थन हासिल है। साल 2008 में अस्तित्व में आई इस सीट पर तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। साल 2009 में महाबली कुशवाहा ने जेडीयू के टिकट पर यहां से चुनाव जीता और सांसद बने थे।
इसके बाद अगले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा के सीट पर चुनाव लड़े और आरजेडी के कांति सिंह का मात देकर कब्जा जमाया। इस चुनाव में जेडीयू के महाबली तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि 2019 में महाबली ने फिर से वापसी की और उपेंद्र कुशवाहा को हराया था। काराकाट सीट पर अभी तक किसी सांसद ने दोबारा जीत हासिल नहीं की है। ऐसा इस बार भी होता दिख नहीं रहा है क्योंकि महाबली सिंह इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा और महाबली दोनों एनडीए का ही हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। कुशवाहा बहुत इस क्षेत्र में कांटे की टक्कर होने के आसार हैं।
हालांकि दिलचस्प बात यह है कि रोहतास जिले के अंर्तगत आने वाले इस संसदीय इलाके की सभी छह विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…