Bihar

जेके लक्ष्मी सीमेंट करेगी बिहार में निवेश, मधुबनी के लोहट में लगायेगी टीपीए प्लांट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में निवेश को लेकर वातावरण तैयार किया जा रहा है. बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा लगातार इस ओर प्रयासरत हैं. अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने उद्योग जगत के कई लोगों से मुलाकात की और बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान कई सकारात्मक चर्चाएं हुई और कई प्रस्तावों को सैंद्धांतिक सहमति भी बनी है.

देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट बिहार के मधुबनी में निवेश करने की योजना तैयार की है. मधुबनी के लोहट इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी ने सीमेंट प्लांट लगाने की इच्छा प्रकट की है. बिहार सरकार ने इस कारखाने के लिए कंपनी को समूचित जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद की जा रही है.

500 करोड़ का होगा प्रारंभिक निवेश

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में बताते हुए कहा कि मधुबनी में सीमेंट फैक्ट्री खुलने से न सिर्फ लोगों को सस्ता सीमेंट मिलेगा बल्कि शिक्षित युवाओं को नौकरी मिलने का भी अवसर प्राप्त होगा. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा मधुबनी के लोहट इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सीमेंट, एएसी ब्लॉक, पीओपी एवं रेडिमेड कंक्रीट के निर्माण हेतु 45 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक इकाई की स्थापना की जाएगी.

इस योजना में कम्पनी द्वारा 500 करोड़ का प्रारंभिक निवेश किया जाना है. निश्चित ही इस प्लांट की स्थापना से मिथिला क्षेत्र में रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध होंगे. साथ ही एक नए औद्योगिक वातावरण का निर्माण हो सकेगा.नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह उनके लिए विशेष रूप से आत्मसंतुष्टि का अवसर है.

कोका-कोला करेगी वृहद स्तर पर निवेश

उद्योगमंत्री ने बताया कि कोका-कोला के अधिकृत बॉटलिंग परिचालन कम्पनी ‘SLMG बेवरेजेज’ के निदेशक सिद्धार्थ लधानी एवं गुलाब चंद से हुई मुलाकात भी काफी सकारात्मक रही. इस दौरान बिहार में उनके द्वारा वृहद स्तर पर निवेश की योजना व्यक्त की गई, जिसपर मैंने बिहार सरकार की तरफ से हरसम्भव सहयोग हेतु आश्वस्त किया है. इनकी टीम द्वारा बिहार के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त स्थान का चयन भी किया जा रहा है.

होगा औद्योगिक वातावरण का निर्माण

कोका-कोला की भारत में बॉटलिंग यूनिट हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरिजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नीतिगत फैसले के तहत बिहार में कोका-कोला के बॉटलिंग परिचालन का दायित्व SLMG बेवरेजेज को सौंपा गया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही कोका-कोला एवं SLMG बेवरेजेज द्वारा बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश किया जाएगा, जिससे प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार के ढेरों अवसर उत्पन्न होंगे एवं बिहार में एक नए औद्योगिक वातावरण का निर्माण हो सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

33 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

1 घंटा ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

3 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

13 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

14 घंटे ago