Bihar

बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय को लेकर यूं ही गंभीर नहीं हैं PM मोदी, जानिए किस प्लानिंग पर बढ़ा रहे हैं कदम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नयी सरकार में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बुधवार को पहली बार पीएम मोदी बिहार पहुंचे. नालंदा विश्वविद्यालय के नये भवन का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री पहुंचे थे. वहीं इस दौरान पीएम मोदी पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर को भी देखने पहुंचे. उन्होंने इस दौरान बारीकी से महाविहार को जाना. वहीं पीएम मोदी के इस कार्यक्रम से एकबार फिर से नालंदा विश्वविद्यालय सुर्खियों में है. बता दें कि दिल्ली में आयोजित G-20 सम्मेलन के दौरान भी नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवमयी इतिहास दुनिया के सामने पीएम मोदी ने रखा था.

फिर से जिंदा हुआ नालंदा विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय का नया भवन बिहार को मिल चुका है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत मौजूद रहे. देश-विदेश के अतिथि इस कार्यक्रम का गवाह बने हैं. बता दें कि करीब दो हजार साल के बाद फिर से नालंदा विश्वविद्यालय जिंदा हुआ है. विध्वंस के सैकड़ों साल के बाद केंद्र सरकार और बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास ने नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से जीवित कर दिया है.

जब G-20 सम्मेलन में आए राष्ट्राध्यक्षों को बताया गौरवशाली इतिहास

नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को पीएम मोदी के प्रयास से पूरे विश्व को अवगत कराया गया था. जब दिल्ली में जी-20 का सम्मेलन हुआ था तो राष्ट्रपति के द्वारा G-20 देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में नालंदा विश्वविद्यालय का बड़ा आकार का चित्र वहां दिखाया गया था. जिसके बारे में खुद पीएम मोदी सभी राष्ट्राध्यक्षों को अवगत करा रहे थे. नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास बता रहे थे.

पीएम मोदी ने खुद बताया था, क्या है उनकी प्लानिंग..

वहीं 26 अप्रैल 2024 को मुंगेर में एक चुनावी जनसभा में भी पीएम मोदी ने अपने उद्देश्य को खुलकर बताया था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली में G-20 सम्मेलन के दौरान बिहार व देश की महान विरासत नालंदा विश्व विद्यालय के गौरवमयी इतिहास को दुनिया के सामने रखा. पीएम ने कहा कि दुनिया के जितने G-20 के बड़े नेता हैं उनके घर में नालंदा विश्वविद्यालय के साथ फोटो भी है. एनडीए भारत को इक्कसवीं सदी के वैश्विक ज्ञान का केंद्र बनाने को समर्पित है.

17 देशों के राजदूत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए

नालंदा विश्वविद्यालय को अब अपना नया परिसर मिल गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा अन्य प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शरीक हुए. 17 देशों के राजदूत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और फोटो सेशन भी हुआ.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago