दिल्ली में JDU मंत्री ललन सिंह के आवास पर जुटे बिहार NDA सांसद
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह के दिल्ली आवास पर बुधवार को बिहार के सभी एनडीए सांसद पहुंचे। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के ठीक पहले सभी सांसद वहां पहुंचे थे। इनमें भाजपा, जदयू, लोजपा(आर) और हम के सांसद शामिल थे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि मंत्री बनने के बाद बिहार के सभी सांसदों को ललन सिंह ने नाश्ते पर बुलाया था। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पर सासंदों के आने का लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव से कोई संबंध नहीं था।

