बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया. कंगना को थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद कंगना ने अपना एक वीडियो जारी कर बताया कि आखिर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ क्या हुआ. उन्होंने कहा कि, जब मैं सिक्योरिटी चेक कर जैसे ही निकली, तो दूसरे केबिन में जो महिला सुरक्षाकर्मी CISF थी, उन्होंने साइड से आरकर मेरे फेस पर हिट किया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये सीआईएसएफ की महिला कौन है.
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जिसने थप्पड़ मारा उसका नाम कुलविंदर कौर है. वो दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर तैनात हैं. उनकी उम्र 35 साल है और उनके पति भी सीआईएसएफ में जवान हैं. उनके दो बच्चे है.
कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह एक किसान नेता है और किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव हैं. उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलविंदर जो पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से हैं.
कुलविंदर ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक्ट्रेस के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि, “उन्होंने बयान दिया कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं. क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब उन्होंने यह बयान दिया तो मेरी मां वहां बैठी थीं और विरोध कर रही थीं.”
इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है. कुलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया है. एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने के मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…