Bihar

बीजेपी से नीतीश खुद डील करेंगे, जेडीयू संसदीय दल से सारे फैसलों के लिए सीएम अधिकृत

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में जदयू की भागीदारी और हिस्सेदारी समेत सारे फैसले लेने के लिए पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है। लोकसभा चुनाव में 16 सीट लड़कर 12 सीट जीती जेडीयू ने मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए सरकार का समर्थन किया है। नीतीश की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय दल की शुक्रवार की सुबह दिल्ली में मीटिंग हुई जिसमें नीतीश को संसदीय दल का नेता चुनने के साथ-साथ बाकी फैसले करने का अधिकार सौंप दिया गया है।

चर्चा है कि जेडीयू सरकार में दो कैबिनेट और दो राज्यमंत्री का पद मांग रही है लेकिन फॉर्मूला 4 सांसद पर एक मंत्री का बन रहा है। इस फॉर्मूले पर जेडीयू को 12 सांसदों के हिसाब से दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री या एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री का पद मिल सकता है।

बिहार से भाजपा के भी 12 सांसद जीते हैं जो 17 सीट पर लड़ी थी। भाजपा बिहार से इस फॉर्मूले पर तीन मंत्री बना सकती है। हालांकि भाजपा बिहार से मंत्री बनाने में फॉर्मूला से बाहर भी जा सकती है क्योंकि अगले साल विधानसभा का चुनाव है। वैसे नीतीश कुमार चाहते हैं कि अगले छह महीने में ही बिहार में चुनाव करा लिया जाए जिससे एनडीए के पक्ष में बने माहौल का पूरा लाभ उठाया जा सके।

लोकसभा चुनाव 2019 में भी एनडीए में शामिल रही जेडीयू ने तब 16 सांसदों के दम पर दो मंत्री पद मांगे थे लेकिन एक ही पद मिलने पर नीतीश ने पार्टी के सरकार में शामिल होने से आखिरी समय पर मना कर दिया था। आगे आरसीपी सिंह जेडीयू अध्यक्ष के तौर पर एक मंत्री पद पर मान गए और खुद मंत्री बन गए जिसके बाद उनके और नीतीश के रिश्ते बिगड़ते हुए यहां तक पहुंचे कि आरसीपी सिंह जेडीयू छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago