Bihar

इंडिया गठबंधन की बैठक; नेताओं ने दावा किया इस बार 295+ सीट जीतेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरणों का मतदान अब समाप्त होने वाला है। इसके बाद सभी नेताओं का ध्यान एक्जिट पोल पर है। इसी बीच आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई है। इस बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि वो इस बार 295+ सीट जीत रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा पहले ही कर दी है। उन्होंने कहा है कि इंडिया जीत रहा है, जनता जीत रही है।

दरअसल, इंडिया गठबंधन के बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा है कि, “जीत रहा है इंडिया जीत रही है जनता जनता का Exit Poll- 295+”। बता दें कि, तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी की विदाई का दावा कर रहे थे। ऐसे में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं का एक साथ 295 सीट पर जीत का दावा करना कही ना कही देश की सियासत को गरमा दिया है।

मालूम हो कि, 2024 का लोकसभा चुनाव देश में सात चरणों में संपन्न होना था। छह चरणों का मतदान खत्म हो चुका था। वहीं आज सातवें चरण का मतदान में खत्म होना है। आज देश के 8 राज्यों के 57 सीटों पर मतदान जारी है। बिहार के 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, जहानाबाद, सासाराम और काराकाट में हो रहा है। पटना में आज राजद सुप्रीमो लालू यादव सहित कई दिग्गजों में मतदान किया है।

तेजस्वी यादव ने भी मतदान कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। तेजस्वी ने दिल्ली में हुई बैठक के बाद ट्विट कर दावा किया है कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन को 296 से अधिक सीट मिल रही है। मालूम हो कि सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की आवश्कता होती है। तेजस्वी यादव ने मतदान के बाद भी कहा कि, नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है। वहीं अब विपक्ष के दावे से सियासी हलचल तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

12 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

14 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

1 घंटा ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

8 घंटे ago