बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का उद्घाटन मुकाबला खगड़िया और समस्तीपुर के बीच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला गया। जिसका उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया। वहीं खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और समस्तीपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमन्त्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए और 263 रनों का लक्ष्य दिया। समस्तीपुर की ओर से प्रियांशु कुमार ने 90 रन सुमन कुमार ने 52 रन और हर्ष ने 46 रन बनाए। खगड़िया की ओर से प्रिंस कुमार ने 5 विकेट और अमन कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया की टीम 34 ओवर में 152 रन पर ही सिमट गई। खगड़िया की ओर से उत्कर्ष आनंद 42 और विनायक ने 23 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से अनुराग ने 3 विक्रांत ने 2 मनदीप ने 2 और कुमार शांडिल्य ने 2 विकेट प्राप्त किये और इस तरह से समस्तीपुर ने ये मैच 110 रनो से जीत लिया।
मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार समतीपुर के प्रियांशु कुमार को दिया गया। अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम और विश्वजीत मौजूद थे। इस मौके पर प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार, निराला कुमार, दानिश आलम, मुरारी कुमार, मो. जमशेद, रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…