Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन तैयार, 31 जुलाई से होगा कार्यरत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ने वाली है. यहां वर्तमान टर्मिनल भवन के पास ही 2.40 एकड़ में नया टर्मिनल भवन बनाया गया है. इसके पूरी तरह से कार्यरत हो जाने पर यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. 31 जुलाई से इसके कार्यरत हो जाने की उम्मीद है. दरभंगा एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक पार्था साहा ने कहा कि नए टर्मिनल भवन में कुछ तकनीकी काम बाकी है. इस काम के पूरा हो जाने के बाद इसे पूरी तरह कार्यरत कर दिया जाएगा.

एयरपोर्ट की क्षमता दो गुनी होगी

रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद 34 करोड़ की लागत से इस नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है. इस नए टर्मिनल भवन की क्षमता 600 यात्रियों की होगी. यहां पर 440 कुर्सियां लगायी गयी हैं. तीन लगेज बेल्ट की व्यवस्था की गयी है. साथ ही दो एप्रन (विमान को खड़े करने की जगह) बनाये गए हैं. नये टर्मिनल भवन के कार्यरत होने के बाद भी पुराना टर्मिनल भवन कार्यरत रहेगा. इस प्रकार दरभंगा एयरपोर्ट पर दो टर्मिनल भवनों की व्यवस्था हो जाएगी.

बढ़ेंगी यात्रियों के लिए सुविधाएं

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी. दोनों टर्मिनल भवन के कार्यरत हो जाने से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट पर 10 विमानों से करीब 1500 यात्रियों का रोज आवागमन होता है. पुराने टर्मिनल भवन में यात्रियों की क्षमता दो सौ है. एक लगेज बेल्ट की व्यवस्था रहने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है. कुर्सियां कम पड़ने के कारण पूर्व में कई बार दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा भी हो चुका है. बाद में एयरपोर्ट प्रशासन को कुर्सियों की संख्या बढ़ानी पड़ी थी. अभी एयरपोर्ट पर केवल एक एप्रन रहने के कारण दो विमानों की ही पार्किंग की व्यवस्था है.

विमानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

पूर्व में यहां से 12 विमानों से करीब 2500 यात्री रोज आवागमन करते थे, लेकिन बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा बंद कर दिये जाने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आयी है. बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा अब तक शुरू नहीं किए जाने से यात्रियों को पटना का रुख करना पड़ रहा है. दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या नहीं बढ़ने के पीछे यह भी एक कारण है. नये टर्मिनल भवन ककार्यरत हो जाने के बाद एप्रन की संख्या चार हो जाएगी. साथ ही लगेज बेल्ट की संख्या भी एक से बढ़कर चार हो जाएगी. ऐसे में विमानों की संख्या अगर बढ़ती है तो उससे एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago