Bihar

मंत्री चिराग पासवान को बड़ा बेटा कहकर पशुपति पारस ने पहले ही दिन हाजीपुर के लिए रख दी बड़ी मांग

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। मंगलवार को चिराग पासवान ने मंत्रालय जाकर अपना कार्यभार संभाल लिया और पीएम मोदी के निर्देश पर पूरी क्षमता से काम करने की बात कही। पदभार संभालने पर चिराग पासवान के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने उन्हें बड़ा बेटा कहकर बधाई दी। हालांकि चिराग पासवान के मंत्री पद संभालने के पहले ही दिन चाचा पारस ने भतीजा के सामने बड़ी मांग रख दी है। नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 में यही मंत्रालय पशुपति पारस को दिया गया था। उनके मंत्रित्व काल में बिहार के हाजीपुर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट(NIFTEM) के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की गयी थी।

पशुपति कुमार पारस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर चिराग पासवान को मंत्री बनने की बधाई दी है। उन्होंने दो पोस्ट डाले हैं। एक पोस्ट में पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री के रूप में मेरा पूर्व पदभार संभालने पर बड़े बेटे चिराग पासवान को को ह्रदयतल से बधाई और अनंत शुभकामनाएं। एक अन्य पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चिराग पासवान से उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर को लेकर बड़ी मांग कर दी है। चिराग पासवान को टैग करते हुए पशुपति कुमार पारस ने लिखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों और रोजगार के प्रति प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूप से मैं आपका ध्यान हमारे द्वारा स्थापित NIFTEM प्रशिक्षण केंद्र जो हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित दिनांक 11 अप्रैल 2023 को किया गया था उसकी ओर आकर्षित कराना चाहूंगा।

नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री थे। उनके प्रयास से हाजीपुर के रामाशीष चौक पर बी.एस.एन.एल कार्यालय परिसर NIFTEM की स्थापना की गई थी। बिहार का एक एकमात्र संस्थान है। यह भारत सरकार का एक ऐसा रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान है जो खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए जाना जाता है। इसके क्षेत्रीय केंद्र उन क्षेत्रों में खोले जाते हैं जो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उपयुक्त होते हैं। हाजीपुर एक ऐसा क्षेत्र है जहां खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की खास जरूरत है क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर केला, आम और लीची की खेती होती है। आस पास के कई जिलों के किसानों के लिए यह संस्थान वरदान है। लेकिन पशुपति पारस के पद से हटने के बाद इसकी स्थिति चरमरा गई है।चाचा पारस ने इसी पर मंत्री भतीजा का ध्यान दिलाया है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि पशुपति पारस ने चिराग पासवान को एक बड़ा टास्क दे दिया है। दरअसल हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच जमकर विवाद हुआ। इस झगड़े में चिराग पासवान को जीत मिली और पशुपति पारस के हाथ मंत्री पद तक निकल गया। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव 2024 में पशुपति कुमार को एनडीए गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने एनडीए से दूरी बनाने के इशारे भी दिए लेकिन बात नहीं बनी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

3 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

8 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

11 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

20 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

21 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

23 घंटे ago