समस्तीपुर :- लगातार जारी हीट वेब से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी व उमस लोगों को सता रही है। मंगलवार को कामोवेश हालात पूर्ववत रहा। इस दौरान उत्तर बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक आसमान प्राय: साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसी अवधि में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मानसून के सक्रिय होने की संभावना के कारण 15-16 जून के आसपास उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 20 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति सें पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…