Bihar

BPSC TRE-3: तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा 27 जून से संभव

तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की परीक्षा 27 से संभव है। इस बाबत बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 27 से 30 जून के बीच एक पाली में निर्धारित की गयी है। इससे संबंधित पत्र सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया है। सभी से 6 जून तक आयोग ने परीक्षा के आयोजन के लिए सेंटर की स्थित स्पष्ट करने के लिए कहा है।

इधर, आयोग के परीक्षा नियंत्रक सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले पत्र भेजा गया था। हालांकि अब स्थिति बदल गई है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अतिथि शिक्षकों को मौका देना होगा। इनके लिए फिर से आवेदन लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में परीक्षा की तिथि में बदलाव संभव है। अतिथि शिक्षकों को क्या वेटेज देना है, इससे संबंधित शिक्षा विभाग से प्राप्त आदेशों का पालन भी करना है। बताते चलें कि पहले आयोग ने जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें दस जून से परीक्षा होनी थी। अब नई तिथि जो सभी जिलों में भेजी गई है, उसमें भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि इस मामले में अभी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने फिलहाल परीक्षा के आयोजन पर रोक लगा रखी है।

बीपीएससी की ओर से तीसरे चरण की परीक्षा सबसे पहले पांच मार्च को ली गई थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई थी। तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

इन जिलों में बनाये जाएंगे परीक्षा केंद्र

भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, कटिहार, पूर्णियां, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सीवान और गोपालगंज।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

5 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

15 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

17 घंटे ago